संजय कुमार धीरज





साहिबगंज।साहिबगंज के छह थाना प्रभारी समेत आठ एएसआई साठ दिनों के ट्रेनिंग में पुलिस एकेडमी हजारीबाग गए हैं।थाना प्रभारी ने अपने थाना के जेएआई यानी कनीय पुलिस पदाधिकारियों को अपना प्रभार सौंपा है।





पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1994 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक परशुराम पासवान,शिव कुमार सिंह और वर्ष 2012 बैच के जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक, एएसआई रविंद्र कुमार, व कैलाश कुमार को पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस इंस्पेक्टर कोटि में प्रोन्नति के लिए आठ सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।





बता दें कि मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश रंजन को मिर्जाचौकी थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार को जिरवाबाड़ी ओपी का प्रभार सौंपा गया है। जबकि राकेश कुमार को राधानगर थाना प्रभारी और वाजिद अली को तीनपहाड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह राजमहल थाना का प्रभार प्रवेश कुमार को दिया गया है। वहीं पुलिस केंद्र साहिबगंज में प्रतिनियुक्त उपेंद्र कुमार को मिर्जाचौकी थाना का सहायक अवर निरीक्षक बनाया गया है।