प्रतिनिधि, हजारीबाग। हजारीबाग के सिंघानी नूतन नगर में शहर का पहला ऑनलाइन वेलकम ई -क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को फीता काटकर किया। इस क्लीनिक के संचालक सोनी वाला एवं उज्जवल सिन्हा हैं। क्लीनिक में दिल्ली, वेल्लोर, बेंगलुरु, मुंबई, पटना जैसे महानगरों के नामी चिकित्सक अपनी ऑनलाइन परामर्श देंगे।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बदलते जमाने के अनुरूप इस क्लीनिक के खुलने से बड़े महानगरों के चिकित्सकों का परामर्श हजारीबाग जैसे छोटे शहरों में भी लोगों को मिल पाएगा यह बड़ी बात है ।
मौके पर विशेष रूप से हजारीबाग के जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, भाजपा नेता अर्जुन साव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, आशीष सोनी, बालदेव बाबू सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।





