प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सिख यूथ ब्रिगेड समाजिक संस्था के सदस्य सदैव रहते है।सेवा कार्यों में जहां संस्था के सदस्य सागर सिंह गोलू ने छबील लगाई। राहगीरों के बीच तपती गर्मी में ठंडा मीठा जल प्रसाद रूप में चना और कड़ा प्रसाद गोलमुरी मैकेनिक लाइन अपनी दुकान के पास यहां सेवा गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद करते हुए सर्वप्रथम बिरसानगर गुरुद्वारा के बाबा अवतार सिंह ने अरदास की और उसके उपरांत आने जाने वाले राहगीरों के बीच जल सेवा और प्रसाद वितरण हुआ।जहां गर्मी में भीड़ बनी रही। बड़े बाजुर्ग बच्चे महिला कामकाजी लोगों ने रुक कर जल पिया। यहां सेवा में बड़े श्रद्धा भावना से सागर सिंह का पूरा परिवार, सिख यूथ ब्रिगेड के रंजीत सिंह, गुलशन सिंह फौजी, रविंद्र सिंह सोनी, हरिवंश सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह जस्सी विकास लोहार, अंकित सिंह, सतनाम सिंह राणा, कमल ने मौजूद होकर यहां सेवा निभाई।





