जमशेदपुर।सिदगोड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 5 बी ब्लॉक बागुनहातु निवासी कन्हाई लाल के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई।जबकि मामले में भुक्तभोगी ने कहा कि केस नहीं उठाने पर उनके घर में हमला किया गया है।इस बीच महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर तीन बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके बाद कन्हैया लाल ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। जिसमें बागुनहातु के रहने वाले बबन मजुमदार, लालटू मजुमदार, सुजीत मजुमदार, अमित चक्रवर्ती, विशाल और आकाश नामता उर्फ मंगलू नामता को आरोपी बनाया गया है।
घटना 7 दिसंबर की दोपहर 3.30 बजे की है। उस वक्त कन्हाई लाल अपने भांजा बजरंग दास की अंत्येष्टी कर शमशान घाट से घर पहुंचे थे। मामले में कन्हाई का कहना है कि बबन मजुमदार ने उन्हें कोर्ट में गवाही देने से मना किया था और बात नहीं मानने पर सभी आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस दौरान बहू गुड़िया देवी के गले से सोने की चेन की छिनतई मंगलू नामता ने कर ली। साथ ही घर के बाहर खड़ी तीन बाइक को भी आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि एसबेस्टस वाली छत को लाठी और रॉड से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





