प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको गोलचक्कर के पास एक ट्रक ने गुरुवार की शाम स्कूटी सवार सचदेव सेनापति को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक वाहन समेत भागने की कोशिश में था। मगर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।





मामले में बताया जा रहा है कि मृतक सचदेव सेनापति सर पर हेलमेट पहने हुए था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का चक्का ही स्कूटी सवार पर चढ़ गया। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है।