प्रतिनिधि, हजारीबाग। हजारीबाग शहर के सटे सिलवार जगन्नाथ धाम पहाड़ में दो हाथियों का झुंड देखने को मिला। रविवार सुबह लगभग 7 बजे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दो हाथियों को पहाड़ पर देखते ही आम जनता में हड़कंप मच गया,जिससे आम ग्रामीण में दहशत है। इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई।





सूचना के बाद वन अधिकारी ने बताया कि हाथियों के झुंड से 3 हाथी बिछड़ चुके हैं,जिसमें दो हाथी हजारीबाग शहर के नजदीक सिलवार पहाड़ पर देखने को मिले हैं। एक हाथी कहीं और विचरण कर रहा है। इससे आम ग्रामीणों को आसपास न जाने का अपील वन विभाग द्वारा किया गया है।इसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व झुण्ड से बिछड़ कर एक हाथी हजारीबाग शहर दौड़ते हुए कई लोगों को घायल किया। उसके बाद जंगलों की ओर रुख किया है। इससे आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगल धीरे-धीरे कटते जा रहा है।हाथी एवं जंगली जानवरों का रुख गांव एवं शहरों की ओर होते जा रही है।