पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। अन्तरराष्ट्रीय ड्रग दिवस के अवसर पर भारत में 26 जून को होने वाले अन्तरराष्ट्रीय ड्रग दिवस के सकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा 12 से 26 जुन 2023 तक अखिल भारतीय स्तर पर नशे से आजादी पखवाड़ा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अच्युतानन्द कमाण्डेन्ट-154 बटालियन के निर्देशानुसार आज मंगलवार को खुखरा, गिरिडीह में सीआरपीएफ कार्मिकों के द्वारा गांव के लोगों एवं उनके परिवारजनों को नशीली दवाओं से होने वाले खतरों के सम्बन्ध में जागरुकता बढ़ाने हेतु बैनर के साथ छोटी-छोटी रैलियां निकाली गई।
इस दौरान मनोज कुमार यादव, सहायक कमांडेंट ई / 154 बटालियन ने गांव के लोगों को नशीली दवाओं से जीवन में होने वाले खतरों के बारे में अवगत कराया। साथ ही लोगों को नशीली दवाओं के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा दिलाते हुए अनुरोध किया कि वह अपने सगे संबंधियों, पड़ोसियों व परिवारजनों को इससे होने वाले खतरों के बारे में अवगत कराकर ई-प्रतिज्ञा करवायें,जिससे कि नशा मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सके।
इस अवसर पर मनोज कुमार यादव, सहायक कमांडेंट ई / 154वीं बटालियन, सीआरपीएफ बल के साथ, केशव पाठक (पंचायत समिति), गोवर्द्धन रजक (उप मुख्यिा) नीरज कुमार (वार्ड सदस्य -09) राजेन्द्र ठाकुर, हीरामन साव और राजेन्द्र प्रसाद के साथ गाँव के अन्य गणमान्य बुजुर्ग एवं नौजवान भी उपस्थित रहे।





