विशेष संवाददाता





रांची।वोमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स), सीएमपीडीआई चैप्टर ने टाइटन आई प्लस, रांची के सहयोग से मुख्यालय में स्थित डिस्पेंसरी में दो-दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक की धर्मपत्नी रूपाली गुप्ता ने गुरुवार को विधिवत् रूप से उद्घाटन किया।





इस दो-दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर में सीएमपीडीआई (मुख्यालय) एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के लगभग 100 कर्मियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों की निकट दर्शिता, दूरदर्शिता, दृष्टिवैषम्य और जरादूर दृष्टि जैसे अपवर्तन त्रुटि (रिफ्रैक्टिव एरर) की जांच की गयी एवं आवश्यकतानुसार सुझाव एवं उपचार करने की सलाह दी गयी।





इस मौके पर सीएमपीडीआई के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिल्पी स्वरूप एवं डॉ ओम प्रकाश, मुख्य प्रबंधक (वित्त) स्वप्नाली बसु एवं विप्स की अन्य सदस्यों द्वारा शिविर के सफल संचालन में समन्वय स्थापित किया। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।