वरीय संवाददाता





रांची। सीएमपीडीआई द्वारा सीएसआर निधि से झारखंड के विभिन्न जिलों में पशुओं के प्रभावी टीकारण हेतु अनगड़ा प्रखंड के गेतलसुद पंचायत के एकता आजीविका संसाधन केन्द्र में पशुपालक, पशु-सखियों के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच वैक्सीन बॉक्स वितरित किए गए।जिससे उनकी आजीविका/आय में वृद्धि होगी।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से इस परियोजना के अंतर्गत झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल 2000 टीकाकरण पेटियों का वितरण किया जाएगा।





इस अवसर पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) आरके महापात्रा एवं मुख्य प्रबंधक एसके ठाकुर, सहायक प्रबंधक सफीना परवीन एवं जेएसएलपीएस के डॉ. प्रवीण कुमार एवं जिला प्रोग्राम कॉडिनेटर अभिषेक चंद, पशु सखी एवं झारखंड रत्न विजेता बलमादिना तिर्की, पशु सखी आशा देवी उपस्थित थी। उक्त जानकारीमहाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।