विशेष संवाददाता,रांची।फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स), सीएमपीडीआई शाखा ने गुरुवार को बिरसा उच्च विद्यालय, हथिया गोंदा, डैम साइड, कांके रोड, रांची की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर एक संवाद सत्र (इंटरएक्टिव सेशन) का आयोजन किया। इस सत्र में रांची के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मला सिंह ने मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व और आवश्यकता के बारे में बताया और सत्र में उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को कृमि नाशक दवाइयां, आयरन की गोलियां और सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। मौके पर सीएमपीडीआई के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी-सह-विप्स समन्वयक डॉ शिल्पी स्वरूप, विभागाध्यक्ष (आईएडी) एवं विप्स कोषाध्यक्ष स्वाप्नाली बसु, श्रीमती मेहता, अनामिका और अमित कुमार उपस्थित थे।





