सीएम योगी ने बुआ-बबुआ पर साधा निशाना, दीवारों से निकलते नोट इसीलिए नोटबंदी का विरोध
सीएम योगी ने बुआ-बबुआ पर साधा निशाना,दीवारों से निकलते नोट इसीलिए नोटबंदी का विरोध <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

सीतापुर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा की जन विश्वास यात्रा सोमवार को सीतापुर से शुरू हुई।पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसे हरी झंडी दिखाई।इस मौके पर उन्होंने करोड़ों रुपए की लागत से बनी परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया और कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने जनविश्वास यात्रा की आयोजित जनसभा में कहा कि बुआ और बबुआ इस लिए नोटबंदी का विरोध कर रहे थे,क्योंकि उनके करीबियों के घर की दीवारों में नोट जो भरे पड़े थे।
सीएम योगी सोमवार को लहरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित कामेश्वरनाथ धाम के सूर्यकुण्ड तीर्थ पर पहुंचे और जिले को 116 करोड़ की 83 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में ये जिला काफी पिछड़ा हुआ था। साढ़े चार साल के कार्यकाल में हमने प्रदेश में सबसे ज्यादा मकान ओर शौचालय इसी जिले के लोगों को दिए हैं।पहले की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी, कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता था।
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी की सरकार कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाती थी,लेकिन अब की सरकार विकास के काम पर पैसे खर्च करती है। 2017 से पहले की सरकारों की सोच बहुत छोटी थी। वह सिर्फ अपने परिवार के बारे में ही सोचती थी, लेकिन हमारे लिए तो इस राज्य की 135 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है।
सीएम योगी ने कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर पड़े छापों और बरामद संपत्तियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज सपा नेताओं के घरों की दीवारों से पैसे निकल रहे हैं।यह गरीबों का ही पैसा है, जो सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता लूटकर अपने घरों को बनाते थे।कमरे नोटों से भरे पड़े हैं।अब जनता को समझ में आ रहा होगा कि बुआ-बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करते थे।उन्होंने देवी लक्ष्मी को दीवारों में बंद कर रखा था।उन्हें डर था कि अगर ऐसा हुआ तो वे हाथ में कटोरा लेकर घूमेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि सीतापुर में नैमिषारण्य तीर्थ से जल लेकर गोला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले की सरकार ने रोक लगा दिया था। हमारे आते ही ये रोक हटाई गई।अब गाजियाबाद से होकर निकलने वाले चार करोड़ कावड़िये श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा को पूरी करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पहले बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थी।भाजपा कार्यकाल में हालात पहले की सरकारों से उलट हैं।अब बेटियां पढ़ती भी हैं और बढ़ती भी हैं। इस कार्यकाल में काफी संख्या में बेटियां पुलिस की नौकरी में शामिल हुई और वही शोहदों को उनकी हदों तक पहुंचाने का काम भी किया है।
बीस मिनट तक चली जनसभा में मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के बेटे नीरज शेखर, संजय सेठ, विजय बहादुर पाल, राजेश वर्मा, अशोक रावत, सलिल सेठ सहित विधायकगण मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

