सीएम हेमंत कल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर,3195 करोड़ की की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जानें किस विभाग में कितने
सीएम हेमंत कल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर, 3195 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन,जानें किस विभाग में कितने <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 29 दिसंबर को 12558.50 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में सीएम 3195.30 करोड़ की योजना का उद्घाटन करेंगे और साथ ही 1493.38 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे और कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
रांची के मोरहाबादी मैदान में सरकार के स्थापना दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है।इस दिन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलस्तरीय आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।इस दिन यह अभियान विधिवत समाप्त हो जायेगा।
सीएम हेमंत रांची में कांटाटोली फ्लाई ओवर के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। ये फ्लाई ओवर शांति नगर कोकर से योगदा सत्संग आश्रम तक बनेगा और इसकी लागत 224. 94 करोड़ रुपये है। 113 करोड़ की लागत से रांची में ट्रांसपोर्ट नगर,28 प्रखंड भवनों के निर्माण, 108 ग्रामीण सड़कों, 71 पुल योजनाओं, हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजनाओं और 102 पथों का शिलान्यास भी करेंगे।
साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में ग्रामीण जलापूर्ति से संबंधित 8428.79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम द्वारा सरले हाउसिंग पार्क, हजारीबाग, आवास बोर्ड के नये कार्यालय के साथ-साथ 27 सड़कों और पांच पुलों का भी उद्घाटन किया जायेगा. रांची में पांच धुमकुड़िया भवन निर्माण, गिरिडीह में जाहेर स्थान, मांझी हब्स का उद्घाटन किया जायेगा. वहीं पतरातू व रातू में ग्रिड सबस्टेशन का उदघाटन भी सीएम करेंगे।
किस विभाग में कितनी राशि का शिलान्यास
विभाग शिलान्यास उदघाटन
ग्रामीण विकास विभाग 173.32 37.03
ग्रामीण कार्य विभाग 1395 -
जल संसाधन विभाग 232.35 145.22
नगर विकास विभाग 492.30 85.00
पथ निर्माण 1639.94 1560.61
पेयजल 8428.79 572.17
भवन निर्माण 81.06 39.89
अनुसूचित जनजाति, जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण 59.24 20.51
स्वास्थ्य विभाग 7.22 113.67
श्रम विभाग 49.32 43.61
कृषि - 20.99
स्कूली शिक्षा - 14.65
उद्योग विभाग - 2.10
ऊर्जा विभाग - 317.05
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा - 222.8
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

