प्रतिनिधि,जमशेदपुर‌।सीतारामडेरा थाना अंतर्गत एपेक्स हॉस्पिटल के बगल झाड़ी से बीते 2 जनवरी को बरामद नवजात मामले में थाने में एसआई अभिनंदन कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।





मामले एसआई का कहना है कि प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से नवजात को झाड़ियों में फेंका है।बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पाकर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि नवजात का शव झाड़ी में पड़ा हुआ है। ऐसा लग रहा था कि नवजात को जानवरों ने नोच-नोचकर खाया है। पुलिस सबसे पहले नवजात को बरामद कर एमजीएम अस्पताल लेकर गई। जहां जांच कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। साथ ही नवजात बरामदगी के पांच दिनों बाद भी कोई दावेदार थाने नहीं पहुंचा है। अगर कोई दावेदार नहीं आता है तो पुलिस खुद ही अपने स्तर से नवजात का अंतिम संस्कार कराएगी।





बताते चलें कि जहां से नवजात बरामद किया गया है। इससे पहले भी आसपास से नवजात बरामद किया गया था। जबकि पुलिस मामले में कुछ भी बोलना नहीं चाह रही है।