प्रतिनिधि,दुमका। रविवार को प्लस टू जिला स्कूल दुमका के साथ साथ दुमकावासियों को एक गुड न्यूज मिला।सार्थक प्रयास के बाद प्लस टू जिला स्कूल दुमका सीबीएसई से निबन्धित हो गया।प्लस टू जिला स्कूल दुमका के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखण्ड सरकार के साथ साथ झारखण्ड शिक्षा परियोजना के सार्थक प्रयास से प्लस टू जिला स्कूल दुमका सीबीएसई बोर्ड से निबन्धित हो गया। सीबीएसई से निबन्धित होना विद्यालय परिवार के साथ साथ पूरे दुमकावासियों के लिए गौरव की बात एवं ऐतिहासिक पल है।





डॉ0 सत्येन्द्र ने बताया कि अब प्लस टू जिला स्कूल दुमका में भी सीबीएसई बोर्ड के अधीन अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। डॉ0 सिंह ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए प्लस टू जिला स्कूल दुमका परिवार के साथ साथ दुमकावासी झारखण्ड सरकार के साथ साथ शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करते हैं।सीबीएसई से मान्यता मिलने के बाद ऐतिहासिक प्लस टू जिला स्कूल के सफलता की कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गया। सार्थक प्रयास के बाद सफलता मिलने पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।





प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सत्येन्द्र ने बताया कि झारखण्ड सरकार द्वारा प्लस टू जिला स्कूल दुमका को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। डॉ0 सत्येन्द्र ने कहा कि दुमका के नॉनिहालो के शैक्षिक स्तर को उत्कृष्ट करने में प्लस टू जिला स्कूल दुमका मील का पत्थर साबित होगा। डॉ0 सत्येन्द्र ने कहा कि प्लस टू जिला स्कूल दुमका को सीबीएसई से संबंद्धता मिलने से शिक्षण अधिगम में दूरगामी परिणाम होगा और छात्र छात्राओं को इससे ज्यादा फायदा होगा।प्रभारी प्राचार्य ने प्लस टू जिला स्कूल दुमका के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सामूहिक परिश्रम एवं प्रयास से हमे आज सुखद समाचार मिला है। इसी तरह सामूहिक जिम्मेदारी एवं परिश्रम से विद्यालय की उत्कृष्टता हमेशा बनाये रखना है।





विद्यालय परिवार के दिलीप कुमार झा, महेन्द्रराज हंस,अमित कुमार पाण्डेय, स्नेहलता मराण्डी, संजीव कुमार सिंह,राजीव कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, संजय कुमार सिंहा,रूपेश कुमार झा,रंजीत लायक, विजय कुमार दूबे, लखी टूडू,अर्चना कुमारी, गौरांग चटर्जी, प्रकाश कुमार घोष,रामप्रसाद यादव,सुशीला किस्कू,विद्यासुन्दर नन्दी,शिवराम सिमोन टुडू, रघुनंदन मंडल, इति कुमारी, जमाल नासिर,तरन्नुम परवीन, राजेश कुमार साह, अंजू एलीना किस्कू,पार्थ प्रतिम कुंडू, हरेकृष्ण झा,आराधना कुमारी, सुचरिता मित्रा, सुबोध कुमार मंडल,गुलशन सोरेन,सनी कुमार, गौतम यादव,विश्वदीपक तिवारी,सुखदेव पाल, सुजीत झा,जेम्स टूडू,तेरेशा टूडू एवं एनोस सोरेन ने विद्यालय को सीबीएसई से संबंद्धता मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्राचार्य को बधाई दी है।