प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग बड़कागांव मुख्य पथ के तेरह माइल के पास सीमेंट लदी बारह चक्का गाड़ी BR-02GA-2480 खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई।





ड्राइवर राजीव यादव ने बताया कि टाटा से सीमेंट लोड़ कर विश्रामपुर ले जा रहे थे।इसी बीच तेरह माइल के पास ढलान और तिरछा मोड़ गाड़ी का ब्रेक कम लगने से कंट्रोल से बाहर हो गया और खेत में पलट गई।इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं लगी केवल सीमेंट खेत में बिखर गया।





आए दिन तेरह माइल में ढलान होने और तीन ओर से मोड़ होने के कारण ड्राइवरों को अनुमान नहीं लग पाता है,जिससे ऐसी घटनाएं की पुनरावृत्ति होती रहती है। इस पर चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।