प्रतिनिधि,बड़कागांव। सीसीएल कोयला खनन उरीमारी परीयोजना वर्कशॉप में विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं सुरक्षा संदेश दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई।





परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि हम सभी को सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का सदा प्रयोग करनी चाहिए।व समय-समय पर बीमारियों एवं सुरक्षा से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक।





मौके पर मुख्य रूप खान प्रबंधक यूएन प्रसाद , परियोजना अभियंता एमपी गुप्ता , गौतम कुमार , विजय कुमार सिंह , विजय कुमार प्रसाद ,जीके सिंह , नरेश वर्मा , प्रदीप गुप्ता ,आदर्श कुमार , पवन कुमार यादव ,अजय स्वंशी,अमित कुमार ,एसपी सिंह विनोद कुमार सिंह ,आनंद खलखो,रवि शंकर सिंह ,विनोद सिन्हा , अली हसन खान , सरवन कुमार , महेश प्रसाद मेहता,कुलदीप कुमार, राम सनेही , सुकर उरांव , प्रयाग प्रजापति , संदीप सिंह ,बचें राम, विजय राम एवं बुध राम सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।