प्रतिनिधि,चतरा।सीसीएल के डायरेक्टर (टेक्निकल) आरबी प्रसाद ने बुधवार को सीसीएल पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया। पिपरवार पहुंचने पर जीएम सीबी सहाय ने बुके देकर डायरेक्टर का स्वागत किया।जिसके बाद डायरेक्टर प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ अशोक परियोजना कोयला खदान का औचक निरीक्षण किया।





डायरेक्टर टेक्निकल आरबी प्रसाद ने बताया कि कंपनी के उत्पादन में सीसीएल पिपरवार एरिया का एक अहम योगदान है,इसको लेकर यहां उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर कई बातों पर चर्चा की जा रही है।