प्रतिनिधि,सिंदरी। आजसू पार्टी सिंदरी कार्यालय में एक बैठक आजसू नगर अध्यक्ष पिंटू चौधरी की अध्यक्षता रखी गई, जिसमें कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। बैठक में धनबाद महानगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि 17 जून को आजसू पार्टी के सुप्रीमों सुदेश महतो का आगमन धनबाद में है।महतो को लेकर आपस में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
आजसू कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हम लोग तन-मन से इस रैली में भाग लेंगे। नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी औऱ धनबाद महानगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा सिन्दरी से सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली में लोग भाग लेंगे।
इस बैठक में उपस्थित धनबाद महानगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी, सचिव प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सपन हलदर, दीपक राय, प्रदीप शर्मा,नीकु कुमार,चंदन कुमार, जगरनाथ धीवर, सूरज राय, संजय रजक सोना राम, हारू सरदार, रवि बाउरी, राहुल पांडेय, उदेश कुमार पाल, अशोक गोराई, गुरुपद मल्लिक, बृजेश कुमार, दीपक महतो, सौरभ, शेखर, उदेश कुमार, प्रशांत मिश्रा, राजेश पासवान, मुना राम, परमात्मा चौधरी, सुमित पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।





