लखनऊ।मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बड़ी बेटी और समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा को शनिवार को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।पुलिस ने ये कार्रवाई उस समय कि जब सुमैया राणा भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जा रही थीं।इससे पहले पुलिस ने सुमैया राणा को लालबाग आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
आपको बता दें कि काशी के ज्ञानवापी मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी।विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।नूपुर शर्मा के टिप्पणी पर कई मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई थी।इतना ही नहीं महाराष्ट्र में नूपुर शर्मा के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज हुई है।नूपुर शर्मा के इस टिप्पणी से कानपुर में भी हिंसा भड़क गई थी।
बाद में टीवी डिबेट वाले वीडियो को लेकर नूपुर शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा था कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जिसे एक फैक्ट चेकर ने शेयर किया है।इस वीडियो के शेयर होने के बाद से उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं।
कानपुर में हुए बवाल के बाद ही राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। नूपुर शर्मा द्वारा टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। इसी मामले में सपा नेता सुमैया राणा आज शनिवार नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जा रही थीं। तभी पुलिस ने सुमैया राणा को उनके लालबाग स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है।
इससे पहले अक्टूबर 2021 में भी सुमैया राणा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था।सुमैया राणा लखीमपुर खीरी गई थीं और मृतक और घायल किसानों के परिजनों से मुलाकात की थी।इसी मामले को लेकर पुलिस ने सुमैया राणा को हाउस अरेस्ट किया था।





