सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे इटखोरी





मदरसा अहलेसुन्नत बुरहानु उल्लम में आयोजित इफ्तार पार्टी में हुए बतौर मुख्य अतिथि शामिल





प्रतिनिधि,चतरा। सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता गुरुवार को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के इटखोरी में मदरसा अहलेसुन्नत बुरहानु उल्लम में पवित्र रमजान के मौके पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।मंत्री भोगता ने सभी उपस्थित मुस्लिम धर्मावलंबियों समेत पूरे प्रदेश के मुस्लिम धर्मावलंबियों को पवित्र रमजान की बधाई व शुभकामनाएं दी और देश प्रदेश में अमन चैन खुशहाली की कामना की।