प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड के अंतर्गत सेजाकोड़ा गांव में शुक्रवार को युवा क्रिकेट कल्ब द्वारा टी-20 क्रिकेट टुनामेंट का आयोजन किया गया। टुनामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेश मुर्मू के द्वारा फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला अरुण एलेवन बनाम सोनू एलेवन के बीच खेला गया। जिसमे अरुण एलेवन ने टॉस जीत कर पहले बालेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अरुण कुमार के 29 रन एवं रोहित के 45 रनों के बदौलत अरुण एलेवन ने 7 विकेट खोकर 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जबाबी पारी खेलने उतरी सोनू एलेवन मात्र 16 ओवर सभी विकेट खोकर 63 रन ही बना पायें। इस तरह अरूण एलेवन 102 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
इस मौके पर भाजपा नेता इंद्रकांत यादव, आनंदी राउत, देवेन्द्र मरीक,रामयश कुमार, सिंकदर दर्वे, प्लस टू विद्यालय के शिक्षक अमित रंगराजन, बुलबुल कुमार, कमेटी के अरुण, आशिम, बिट्टू, शिवम, प्रेम, करण, अमित, रमेश, सुमन, रोशन, आकाश, अभय आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।





