सेल में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय काॅनक्लेव सीबीएमएम का शुभारंभ कल से
धातु और खनन उद्योग में क्षमता निर्माण के लिए डिजिटल एचआर पर होगी गहन चर्चा
विभिन्न कंपनियों के 250 प्रतिभागी होंगे शामिल
विशेष संवाददाता,रांची। सेल में धातु व खनन उद्योग में दक्षता निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 12अप्रैल को होगा। इस संबंध में हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (कार्मिक), सीसीएल और संजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक (एचआरडी), एमटीआई ने संवाददाता सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन की विस्तृत जानकारी दी। उज्ज्वल भास्कर, संचार प्रमुख, सेल रांची ने पत्रकारों का स्वागत किया।
एचएन मिश्रा ने मानव दैनिक जीवन में डिजिटल एआई प्रौद्योगिकियों के प्रभाव क्षमता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक इकोसिस्टम धीरे-धीरे वैधानिक सुरक्षा उपायों के साथ विकसित हो रहा है।क्योंकि यह तकनीक सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक परिवेश में द्विधारी है,जिसके अच्छे और बुरे दोनों स्वरुप हैं।उद्योग जगत इन तकनीकों को आत्मसात करेगा।क्योकि इससे लाभप्रदता, उत्पादकता, गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि इत्यादि में अभिवृद्धि होगी। परन्तु इसे एक अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेंस के ढांचे के अंतर्गत की करना होगा।
संजीव कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में हमें अपने अस्तित्व के लिए इन प्रौद्योगिकियों को अपनाना ही होगा, जिससे उद्योग जगत अपनी परिचालन क्षमता का अनुकूलन करेंगे और ग्राहक संतुष्टि प्रदान करेंगे।एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सेल ने पहले ही इन उभरती प्रौद्योगिकियों को लागू करना शुरू कर दिया है और कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करने के लिए इसका लाभ उठाने के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव (अप्रैल 12-13) का आयोजन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, मोयल लिमिटेड, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस एवं और नेशनल एच.आर.डी. नेटवर्क, रांची चैप्टर के सहयोग से किया गया है। प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (सेल), रांची में आयोजित इस सम्मलेन में 250 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं,जो सेल, सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, एचसीएल, मैथन इस्पात, आरआईएनएल, एमओआईएल, गेल, हिंडाल्को, आईबीएम, एक्सआईएसएस जैसे विभिन्न प्रमुख संगठनों से हैं। कॉन्क्लेव को श्नाइडर इलेक्ट्रिक्स, बेल्डन, फ़ूजी इलेक्ट्रिक्स, आरआईटी, फोनिक्स, पालोटो, जॉनसन कंट्रोल्स, आईबीएम, लोटस, मैको, भारत बिजली, ट्रेंड माइक्रो, सिफी, मंत्र आदि जैसे विभिन्न अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ताओं से समर्थन और प्रायोजन मिला है।





