पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सेवा भारती रांची महानगर के वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर भाग 4 की नगर निरीक्षिका और शिक्षिकाओं की बैठक सर्वव्यवस्था प्रमुख विनय लाल की अध्यक्षता में सेवा निकेतन बिरसा चौक में संपन्न हुई।बैठक में ब्रह्मानाद,गायत्री मंत्र,वंदना,गीत का अभ्यास कराया गया।





आगामी 9 फरवरी को सेवा भारती रांची महानगर के बाल मेला सह वार्षिकोत्सव में होने वाले योगासन,समूह गीत प्रतियोगिता,विज्ञान इवेंट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी का जायजा लेते हुए विनय लाल ने कहा कि अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं रहे इसके लिए सामूहिक अभ्यास करना आवश्यक है।





बैठक में सेवा भारती के मनोज कुमार,मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार,नगर निरीक्षिका में गायत्री देवी,चंचल देवी सहित बाल संस्कार केंद्र व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।