प्रतिनिधि,जमशेदपुर।विधायक सरयू राय ने सोनारी मरीन ड्राइव स्थित खरकाई और स्वर्णरेखा नदी के संगम दोमुहानी घाट पर बिना किसी सक्षम प्राधिकार की सहमति के निर्माण को लेकर सचिव को पत्र लिखा है।उन्होंने उपरोक्त विषय में पूर्व के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के खरकाई मुख्य अभियंता कार्यालय ने नदी तट पर निर्माण के संबंध में संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण मांगा था तो न केवल काम रोका गया था। बल्कि टाटा स्टील की इकाई टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने स्वयं निर्माण ध्वस्त कर दिया था।
यह मामला नदी तट पर निर्माण का था। मगर गत दो दिनों से नदी के अंदर पोकलेन लगाकर निर्माण कर नदी की स्थिति को बदला जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने चांडिल के मुख्य अभियंता को भी सूचित किया है। साथ ही निर्माण कार्य की तस्वीरें भी भेजी। इसके अलावा नदी संरक्षकों संबंध में विधानसभा में मेरे प्रश्न का उत्तर जल संसाधन विभाग ने दिया है, इसे भी उन्होंने संलग्न किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे ही विषय को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में पीआईएल संख्या 1325/2011 भी पेंडिंग है। जबकि उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग भी की है।





