प्रतिनिधि,जामा। जामा तपसी पंचायत समिति सदस्य सह राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने संथाल आदिवासी समाज के सबसे बड़े पर्व बंधना एवं सोहराय के अवसर पर दर्जनों आदिवासी महिलाओं को पंछी कपड़ा का वितरण किया।





इस दौरान उन्होंने कहा कि संथाल आदिवासी समाज के लिए सोहराय का बहुत महत्व है।इसमें संस्कृति की रक्षा के साथ साथ अपनों पूर्वजों को नमन किया जाता है। आदिवासी समुदाय का प्रकृति के प्रति अत्यधिक लगाव के बदौलत हमारे पर्यावरण का संरक्षण हो रहा है।