प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विभूति भूषण यादव के अध्यक्षता में संथाल परगना ग्राम प्रधान मांझी/ संगठन की सांगठनिक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान/ मांझी संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल एवं संगठन के प्रमंडलीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मिश्र के मौजूदगी में संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों को एवं उनके सहयोगियों को संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने बताया की आगामी 22 दिसंबर 2022 को संगठन की ओर से ग्राम प्रधान मांझी संगठन संथाल परगना का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ने कहा कि आप सभी संथाल परगना ग्राम प्रधान स्थापना दिवस पर संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगियों से संबंधित समस्याओं को उपायुक्त के माध्यम से सरकार को संगठन की समस्याओं का मांग पत्र सौंपा जाएगा जिसमें आपकी भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में अंचल के मनमोहन दर्वे, जगलाल मांझी, निर्मल रक्षित, सुरेन्द्र राय, पार्वती मुर्मू, बाबूधन सोरेन, जोशेफ हेम्ब्रम, शीतल राय , कामदेव राय, राजेंद्र राय, मोहन लाल मुर्मू, संगठन प्रमंडलीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मिश्र, नुनलाल दर्वे, गंगाधर दर्वे सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगी उपस्थित थे।





