पूसू प्रतिनिधि,बगोदर। स्वास्थ्य केंद्र में सर्प दंश से पीड़ित बच्ची को स्नेक एंटी वेनम दवा नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई।घटना रविवार की रात्रि की है। एक मासूम बच्ची को करेत सांप ने डंस लिया,जिसके बाद बच्ची की स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने जहां बच्ची को स्थानीय सीएचसी ले गए। वहीं चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया,जिसके बाद रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
घटना को लेकर बताया जाता है कि बगोदर प्रखंड के कुसमरजा पंचायत के सलीम अंसारी की 4 वर्षीया पुत्री आयात परवीन को रात्रि में सांप ने डंस लिया था,जिसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए बगोदर स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि सांप काटने की सुई नहीं है,जिसके बाद यहां से धनबाद रेफर कर दिया गया,लेकिन मासूम बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बच्ची की मां ने कहा कि बच्ची को काट कर सीने में बैठा था करैत सांप। निचे गिरा कर तुरन्त अस्पताल पहुंचे,लेकिन बगोदर सीएच सी केन्द्र में नाम, पता पूछा गया और रेफर कर दिया गया।इधर घटना की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची वहीं लोग अक्रोशित हो गए। जब चिकित्सक प्रभारी डॉ विनय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्नेक एंटी वेनम दवा उपलब्ध होने की बात बताया,लेकिन बच्ची को किस कारण से दवा नहीं दी गई, इसकी जानकारी नहीं है।
इस घटना के बाद बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को जैसे ही सूचना मिली वह जांच के लिए बगोदर सीएचसी केंद्र पहुंचे और दवा के स्टॉक पंजी को देखा और इस दौरान गिरिडीह सीएस से बात कर लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के लिए कहा ।इधर घटना के बाद इलाके के लोगों द्वारा लोगों में लापरवाह चिकित्सा पदाधिकारी पर नाराजगी जताई जा रही है।इधर सूचना मिलने पर मंगलवार को बगोदर उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह कुसमरजा ग्राम में पहुंचे व शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढाढस बंधाया। साथ ही दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया ।





