स्लम एरिया के बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस
बच्चे कल के भविष्य: ललन कुमार मिश्र
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारना और उनका वर्तमान संवारते हुए बेहतर भविष्य निर्माण करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है।उक्त बातें सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ललन कुमार मिश्र ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी (एचआई-67) में स्लम एरिया के बच्चों के साथ गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए संस्कार युक्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है।बच्चे कल के भविष्य हैं। बता दें कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे उपस्थित थे।
गौरतलब है कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक दायित्वों के तहत ललन कुमार मिश्र लगभग 8 वर्षों से हरमू हाउसिंग कॉलोनी और आसपास के मोहल्ले के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में उनका उल्लेखनीय योगदान है।





