प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड के अन्तर्गत मॉडल गांव के रूप में चयनित भैरोपुर पंचायत के मधुबन एवं ढोढ़ली पंचायत के सरैया गांव में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य, स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र,शोकफिट गड्ढा का गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने निरीक्षण किया।





इस दौरान बीडीओ ने शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लिया और तीव्र गति से गुणवक्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि शौचालय का उपयोग ग्रामीण जरूर करें। खुले में शौच से बीमारी फैलती है। इसलिये शौचालय का रख रखाव और उपयोग जरूर करें। इससे पूर्व प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बैठक आयोजित कर सभी पंचायत सचिव व मुखिया को शौचालय निर्माण कार्य व प्रधानमंत्री आवास को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया था। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक विकास मिश्रा आदि मौजूद थे।