प्रतिनिधि,जमशेदपुर। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी रविवार की सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता संग शहर के टेल्को स्थित भुवनेश्वरी और कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य वासियों की खुशहाली के लिए ईश्वर से कामना भी की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी आम लोगों के बीच लाइन में लगकर पूजा अर्चना को संपन्न किया। जिसे आम लोगों ने काफी सराहा।





