पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने संबोधित किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने मतदाता जागरूकता के लिए संबोधित करते हुए बताया कि बच्चे अपने माता पिता एवं पड़ोसियों को मतदान करने हेतु अवश्य प्रेरित एवं जागरूक करें ताकि सही नेतृत्व करने वाले का चुनाव हो। उन्होंने कक्षा नवम से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को मतदान के विषय में अनेक जानकारियों साझा किए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार बच्चों से कहा कि अभी आपकी उम्र अठारह वर्ष नहीं हुई है फिर भी आपका बड़ा दायित्व है।अपने माता- पिता और परिवार के बड़े लोगों को मतदान के लिए मतदान केन्द्र तक जाने के लिए कहिए। यह भारत का सबसे बड़ा उत्सव है।उन्होंने बच्चों को उत्साहित करते हुए मतदान का महत्व बतलाया।
इस कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार,विद्यालय प्राचार्य जेके शर्मा, एसएमपीओ पवन कुमार,डीपीएम आनंद प्रकाश एवं विद्यालय के कक्षा नवम से बारहवीं तक के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।





