प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रतापपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री भोगता प्रतापपुर प्रखंड के ग्राम गजवा में स्व.मुखिया चंद्रिका यादव के 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंत्री संत्यानंद भोगता ने पूर्व मुखिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आत्मा की शांति की कामना की।





इसके उपरांत मंत्री सत्यानंद भोगता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व.चंद्रिका यादव एक व्यक्ति नहीं विचार थे। वो अपने पूरे जीवनभर गरीबों के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ी। गरीबों के लिए वो मसीहा थे। उन्होंने गरीबों, शोषितों को जगाने का काम किया। असमाजिक तत्वों ने उनकी आवाज को दबाने के लिए उनकी हत्या 20 जनवरी 2018 में कर दी, लेकिन उनके विचार और सिद्धान्त हमसब के बीच में है। वो हम सब के दिलों में है।





मंत्री सत्यानंद भोगता के अलावा अन्य कई गणमान्य लोगों ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में बिहार के मखदुमपुर विधायक सतीश दास, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजु तिवारी, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु यादव, मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, स्व. मुखिया पुत्र रोहित यादव, दीपक यादव, खेदू यादव, भोली साहू, दीपक साहू सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।