पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,लोहरदगा। पूर्व मंत्री,प्रखर वक्ता,झारखंड आंदोलनकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व.सधनु भगत के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह ब्लॉक मोड़ स्थित उनके आवास से बक्सी डीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय लाया गया।जहां उनके पार्थिव शरीर को पार्टी झंडे में लपेटा गया।इसके बाद जिला अध्यक्ष मनीर उराव के साथ सभी भाजपा कार्यकताओं द्वारा फूल माला से पुष्पार्चन कर अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी गयी।मौके पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जिला अध्यक्ष मनीर उराव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हमारे पार्टी का एक अभिभावक,मार्गदर्शक हम सबों को छोड़कर बहुत दूर चले गए।इसकी क्षतिपूर्ति असम्भव है।
बता दें कि 78 वर्षीय भाजपा नेता सधनु भगत का निधन बुधवार को सुबह 9 बजे उनके लोहरदगा ब्लाॅक मोड़ आवास में हो गयी थी।सधनु भगत को कुछ दिनों से सांस की समस्या थी।पार्टी कार्यालय से शव वाहन से सधनु भगत के पार्थिव शरीर को कार्यकर्ताओ ने मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन में सवार होकर जुलूस के शक्ल में अगुवाई करते हुए और सधनु भगत अमर रहे नारा लगाते हुए पैतृक मकान हेसल बसारडीह ले जाया गया।जहां उन्हें अपने सांस्कृतिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उराव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव,वनवासी कल्यान केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह,विशुनपुर विधानसभा प्रत्याशी समीर उरांव,सिसई एवमं विशुनपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी सह पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह,खूंटी विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम सिंह,एस्टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराव,लोहरदगा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद शत्रु,त्रिवेणी दास,अजय मित्तल,चंद्र शेखर अग्रवाल ,ब्रजबिहारी प्रसाद,राजमोहन राम राकेश प्रसाद ,लालनवल नाथ साहदेव,राजकिशोर महतो,मुरारी खत्री, विनोद राय,परमेश्वर साव,महामंत्री अजय पंकज,हर्षनाथ महतो,नवीन कुमार टिंकू,जगनन्दन पौराणिक,सरिता देवी, पशुपति नाथ पारस ,संजय प्रसाद,मीना बाखला,बाल कृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, विजय सोनी सुरेश लोहरा,ओम गुप्ता ,लक्ष्मी नारायण भगत,कलावती देवी,अशोक साहू ,बाल्मीकि कुमार,मिथुन तमेडा,विवेक चौहान,राजकुमार मुंडा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।
19 जनवरी 1946 को लोहरदगा जिले के हेसल बसारडीह में किसान परिवार में जन्मे सधनु भगत स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर बिरसा सेवा दल से जुड़कर सामाजिक जीवन की शुरुवात की।इसके बाद सधनु भगत ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के संपर्क में आये और झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।दिशुम गुरु ने उन्हें पार्टी का सचिव बनाया।इसके बाद सधनु भगत शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में कूद पड़े।सधनु भगत 1994 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।उस समय अलग वनांचल को लेकर पार्टी द्वारा भी जोरदार आंदोलन चलाया जा रहा था।संधनु भगत ने पार्टी में शामिल होने के बाद आंदोलन में जान फूंक दी।





