प्रतिनिधि,चतरा। सदर थाना पुलिस ने शनिवार की तड़के प्रभारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार चौधरी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जतराहीबाग में हेलमेट चेकिंग चलाया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने दो पहिया वाहन चलाने वालों को बिना हेलमेट वाहन चलाने से किया सावधान।बिना हेलमेट पहने चालकों को गुलाब के फूल और माला पहना कर स्वागत किया। कहा जीवन अनमोल है, बिना हेलमेट पहने नहीं चलाएं वाहन।
पुलिस की पहल से प्रभावित होकर लोगो ने हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का संकल्प लिया। मौक पर प्रभारी थाना प्रभारी सुधीर चौधरी,एसआई मोहम्मद नइम अंसारी,एएसआई शशिकांत ठाकुर, सुनील सिंह व रविंद्र ठाकुर उपस्थित थे।





