पुरुलिया। अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों सहित पांच लोग घायल हो गए।उन्हें बचा लिया गया और इलाज के लिए पुरुलिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज लाया गया।
घटना सोमवार को पुरुलिया के टामना थाना अंतर्गत पुरुलिया-आड़षा राजमार्ग पर हुई। बताया जाता है कि पुरुलिया के वार्ड नंबर 13 का एक परिवार अयोध्या हिल्स घूमने गया था।सोमवार की सुबह वापस लौटते समय उनका चारपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरकड़ी गांव के समीप सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।घटना में कार सवार 2 बच्चों समेत कुल 5 लोग घायल हो गए।
घायलों में 2 महिलाएं हैं।इन सभी को बचा लिया गया और पुरुलिया सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया। उनके 2 बच्चों और 2 महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।





