प्रतिनिधि,चतरा/हंटरगंज। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के कौलेश्वरी जोन से दो बैटरी चोर को चार बैटरी और बिना नंबर प्लेट के टोटो वाहन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।





इस संबंध में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि कोलेश्वरी मंदिर के आस पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एक बिना नम्बर के टोटो पर चार बैट्री लोड किये हुए है तथा बैट्री को बेचने का प्रयास कर रहे है,जो चुराई हुई संपत्ति हो सकती है।सूचना के सत्यापन हेतु एसआई कृष्णा कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु कौलेश्वरी जोन में नाका बंदी कर चेकिंग अभियान लगया गया।हंटरगंज से कौलेश्वरी जाने वाले मुख्य सड़क पर कौलेश्वरी मंदिर से करीब 1 किलोमीटर पीछे लगाए हुए चेक नाका के पास बिना नंबर प्लेट लगा हुआ एक टोटो पुलिस टीम को आता दिखाई दिया।उस पर एसएफ सोनिक कंपनी का चार बैट्री लोड किया हुआ था।पुलिस ने त्वरित कार्यवाई में चोरी किया टोटो के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।





गिरफ्तार व्यक्तियों में दीपक कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता साहेब रविदास एवं सतीश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता शंकर मांझी दोनों ग्राम कजरसोथ थाना शेरघाटी जिला गया बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। छापामारी दल में एसआई कृष्णा कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।