हंटरगंज के मनोज कुमार सिंह के होनहार पुत्र अभिनव प्रकाश ने किया कृतिमान स्थापित





दूसरे प्रयास में 279वां रैंक से सिविल सेवा परीक्षा किया उत्तीर्ण





दृढ़संकल्प और इमानदारी से की गई तैयारी से ही सफलता संभव है: अभिनव प्रकाश





प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड के ग्राम गोदोबर निवासी मनोज कुमार सिंह के होनहार पुत्र अभिनव प्रकाश ने दूसरे प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पास कर इस क्षेत्र के लिए कृतिमान स्थापित किया है।उनके इस सफलता पर दादा सुरेंद्र प्रसाद सिंह,बिहारी सिंह,रामदेव सिंह,मां शालता देवी और पूरा परिवार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की असीम कृपा और बच्चे की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि महज 22 वर्ष की आयु में देश की सबसे उच्च और कठिन परीक्षा पास किया है।हंटरगंज के इतिहास में पहला व्यक्ति है,जिसने सिविल सेवा की परीक्षा पास की है।





अभिनव प्रकाश ने 2015 में गौतम बुद्ध की धरती से ज्ञान भारती रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स से सीबीएससी बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण किया।आईएससी 2017 में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो से परीक्षा उत्तीर्ण कर जेईई मेंस कौलीफाई करने के बाद इंजियरिंग का रास्ता त्याग कर आर्ट्स स्ट्रीम से सत्यावती कॉलेज ऑफ़ इवनिंग देहली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस से 2020 में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल किया। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी देहली से 2022 में एमए पास कर नेट भी क्वालीफाई कर लिया।जेआरएफ कर रहे थे और इधर यूपीएससी की सिविल सेवा की कठिन परीक्षा 279 रैंक से उतीर्ण हुए।





अभिनव प्रकाश ने कहा कि इस आधुनिक युग में शिक्षा के बगैर कोई भी चीज संभव नहीं है। एजुकेशन से ही समाज और देश का कायाकल्प संभव है।उन्होंने कहा कि किसान का बेटा हूं गरीबों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।उन्होंने यह भी कहा की संवैधानिक दायरे में रह कर कार्य करूंगा।उन्होंने बेटियों को बढ़ाने और पढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।उन्होंने कहा कि माता पिता और पुरे घराने का सपोर्ट मिलता रहा। कहा कि इंसान को इमानदारी और लगन से कभी मुंह नही मोड़ना चाहिए।एकाग्रता और कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है।समय समय पर स्वंय का आकलन करना चाहिए की तैयारी किस स्तर की हो पाई है। उन्होंने कहा कि मेरा कैडर कहां मिलता है यह कहना अभी मुश्किल है,लेकिन मेरी प्राथमिकता झारखंड है।यहां विकास के लिए अटूट प्राकृतिक संपदा हैं,जिससे क्षेत्र का विकास और जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा सकता है।अभी भी सरकार की बहुत सारी योजनाएं चल रही है।इस राज्य में बहुत कुछ करने की संभावनाएं हैं।क्रप्शन पर उन्होंने कहा कि इमानदारी सबसे बड़ी दौलत है।इससे समझौता नहीं करना चाहिए।