प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने गैर कानूनी काम करने वालों के विरुद्ध एक तरह का अभियान चला रखा है।उनके निर्देशन एवं अभियान का परिणाम है कि थाना क्षेत्रों में अवैध धंधा करने वाले सकते में हैं।
ज्ञात हो की सोमवार को हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना के सशत्र बल एवं वन विभाग की संयुक्त अभियान में थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कौलेश्वरी जोन के ग्राम हटवरिया के सतबनवा जंगल में लहलहाते पोस्ता को नष्ट किया गया है।इस अभियान में लगभग 4 एकड़ भूमि में लगे पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया है।
थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया की सुदूरवर्ती और जंगली क्षेत्र होने के कारण ग्रामीण पोस्ता की खेती उपजा रहे थे।पोस्ते की खेती करने वालों को पुलिस चिन्हित करने में जुट गई है।चिन्हित कर अवैध पोस्ता की खेती करने वालों के विरुद्ध कानून सख्ती से निबटने का काम करेगी।बहुत जल्द अवैध धंधा करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।





