हटिया बंडामुंडा सेक्शन पर रेलवे दुर्घटना के बारे में जानकारी सामने आ रही है।खबर है कि झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर शनिवार रात 9:40 बजे दो ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के साथ कई वैगन के परखच्चे उड़ गए।
दोनों ट्रेनों में बैठे लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन के टकराने के पहले इंजन से कूद पड़े।इस दुर्घटना में लोको पायलट रंजीत कुमार को गंभीर चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी बोकारो से कर्मपदा की तरफ जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ से राउरकेला से बोकारो की तरफ मालगाड़ी आ रही थी। गलती पकरा और कुरकुरा स्टेशनों द्वारा हुई।दोनों ने ही ट्रेन परिचालन के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया।इस कारण एक ही पटरी पर दोनों ट्रेन आमने-सामने आकर टकरा गई। कुरकुरा स्टेशन के लाइन नंबर तीन में रांची की ओर से मालगाड़ी आ रही थी। राउरकेला से बानो होते हुए रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन में ही घुस गई।

इस भीषण दुर्घटना के बाद रेलवे पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं‌।
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि एक मालगाड़ी खाली थी और दूसरी लोडेड थी।रिलीफ ट्रेन भेजने के बाद क्रेन को पीछे से भेजा गया तब जाकर मेडिकल रिलीफ ट्रेन को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी में सवार लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड हट‍िया के रहने वाले हैं।लोको पायलट रंजीत कुमार, सहायक पायलट संजय कुमार हटिया के रहने वाले हैं,साथ ही आरके अंबष्ट, लोको पायलट अशोक कुमार सिन्हा, सहायक पायलट आरके रजक, एन बॉक्स कर्मपदा, हटिया-बंडामुंडा के रहने वाले हैं।