पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग।युवा नेता हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हजारीबाग स्टेडियम से शोभायात्रा निकली गई। वहीं स्टेडियम परिसर में आशीर्वाद जनसभा का आयोजन किया गया,जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस यात्रा से पूर्व हर्ष अजमेरा ने नरसिंह स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा में आकर्षक और पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए युवा विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा में ढोल नगाड़े और पारंपरिक संगीत ने वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं शोभा यात्रा में बंगाल की धरती से पधारे छऊ नृत्य का विशेष प्रस्तुति रही।
इस शोभा यात्रा में हर्ष अजमेरा के समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर उपस्थित लोगों के हाथों में हर्ष अजमेरा नामक तख्तियां और झंडे थे,जो विश्वास को साथ यात्रा में शामिल हुए।पूरे मार्ग जोरदार नारेबाजी और जयकारे में उत्साह और उम्मीद का संदेश यह केवल और हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और अगर मुझे इस पारदर्शी प्रशासन के लिए कड़ी मेहनत बनाना है।





