पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।ईस्ट सेंटर रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू गुरुवार को जन संपर्क अभियान के तहत सुबह 9 बजे पुराना स्टेशन स्थित पावर हाउस पहुंचे और एक गेट मीटिंग की।





यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि उपस्थित वक्ता ने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक रेलकर्मियों के हर सुख दुःख और हर समस्या में ईसीआरकेयू ने साथ दिया है और आगे भी हम सभी साथ मिलकर हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। वक्ताओ ने इस बात पर जोर दे कर कहा कि हमलोग एकजुट होकर,गोलबंद होकर ईसीआरकेयू को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि आने वाले दिन में रेल कर्मचारियों के हर समस्याओं का समाधान किया जा सके।





इस गेट मीटिंग में सोमेन दत्ता,आरके सिंह, एनके खवास, जीतेन्द्र कुमार साव,पंकज पांडेय,परमेश्वर कुमार,टीके साहू, एके दा, एसके महतो,ज़ाफ़र सिद्धिकी,बीएन चैटर्जी,प्रशांत बनर्जी,विमान मंडल, संतोष कुमार गोंड,अमरजीत यादव, आरके गोप,सुरेंद्र चौहान,दिलीप कुमार,ललन कुमार,पिंटू, नंदन,रंजीत यादव,राजकुमार,रंजीत कुमार,शिवजी प्रसाद, सनी,कुंदन कुमार,एसके महतो, मंटु सिन्हा,पुष्पा देवी,रेखा देवी,रानू सिंह,झूमा भट्टचार्जी,अंकुर कुमार,बद्री कुमार, अनिल, निराला, नितेश, संजीव, अमर, रवि शंकर, श्रवण, आदित्य, अनूप, अशरफ, एके शर्मा और देवा उपस्थित थे।