प्रतिनिधि,लोहरदगा। हिंडालको सीएसआर द्वारा मंगलवार को किस्को स्थित अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच सोलर लालटेन का वितरण किया गया।हिंडालको की ओर से मानव संसाधन विकास विभाग के अधिकारी मनोज पांडे ने इस अवसर पर कहा कि सोलर लालटेन मिलने से विद्यार्थियों को रात्रि में पढ़ाई करने में सुविधा मिल सकेगी।जिससे इस विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ेगी।
वितरण कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीएसआर विभाग के वरीय अधिकारी भास्कर सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षा नजदीक होने के कारण एवं बिजली की समस्या को देखते हुए हिंडालको द्वारा सीएसआर के तहत सोलर लालटेन की व्यवस्था कराई गई है। जिससे बच्चों का समय बर्बाद नहीं होगा। साथ ही साथ वे अच्छे से तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक ला सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जयतुल एक्का ने हिंडालको का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे बच्चों को अध्ययन अध्यापन में सहयोग मिलेगी।
कार्यक्रम में आरिफ बेलाल, दानिश अख्तर, प्रीति कुमारी, शांति कुमारी, शबाना परवीन, आशीष कच्छप, जमील अख्तर, भिखराम असुर, मोहसीन इकबाल समेत कई लोग उपस्थित रहे विद्यालय के अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहे।





