प्रतिनिधि,साहिबगंज।रविवार को महाराजपुर रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में हिंदू धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विधिवत तुलसी पूजन किया गया, साथ ही आस - पड़ोस में तुलसी पाैधाें का वितरण भी किया गया।





मौके पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने तुलसी के पौधे के धामिर्क और औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से बताया।उन्हाेंने कहा कि तुलसी सिर्फ पौधा ही नही है, अपितु भारतीय संस्कृति में इसे मां देवी लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। प्रत्येक घर के आंगन में सुबह - शाम तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी के पत्ताें से कई राेगाें का उपचार किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि जिस घर के आंगन में घने रूप से तुलसी का पौधा फैली हुई होती है, उस घर में कोई दुःख नही आता है।





कार्यक्रम के पश्चात मंच के प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दाैरान मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं और बच्चे - बच्चियों द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इसके साथ ही तुलसी पौधा का वितरण और वृक्षारोपण भी किया गया।वहीं मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह राजमहल न्यायालय के अधिवक्ता संत कुमार घोष ने कहा कि सनातन संस्कृति, गौरवशाली संस्कृति है और हमसब को इसपर गर्व होना चाहिए। भारतीय संस्कृति एकमात्र संस्कृति है, जहां मनुष्य के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। जबकि पश्चिमी संस्कृति, वासना, अनैतिकता, अश्लीलता और विकृत प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब हमारी संस्कृति विश्व में इतनी समृद्ध है तो हम दूसरों का अनुसरण क्यों करें? आइए मिलकर तुलसी पूजन दिवस मनाएं और हमारी, समाज की, धर्म और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं।





कार्यक्रम में जिला मंत्री कालू महतो, उमेश साह, संजय चौधरी, पूरन महतो, विजय महतो, गोविंदा महतो, तीतर महतो, प्रभु चौधरी, अखिलेश गुप्ता, अमित ठाकुर, सुनील साह, बेंगा महतो, दुखी साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।