वरीय संवाददाता
रांची। हिमालया वैलनेस कंपनी ने हिमालया बेबी मसाज ऑयल के लॉन्च की घोषणा की। यह सरसों के गुणों से युक्त है। कंपनी के मुताबिक यह ऑयल चुनिंदा औषधियों और सामग्री से बनाया गया है, जो चिपचिपाहटरहित फॉर्मूला के साथ शिशु की स्किन को पोषण प्रदान करती हैं। इसके अलावा ये मॉईस्चर को शिशु की स्किन में लॉक कर देती हैं, जिससे स्किन नरम और मुलायम बनी रहती है। चार औषधियों - एलोवेरा, वेटिवर, विंटर चेरी और कंट्री मैलो के गुणों को जब एक पारंपरिक ऑयल में मिलाया जाता है, तो वो खून का सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, पेशियों को आराम देते हैं, और शिशु की वृद्धि में मदद करते हैं।
हिमालया के बेबी मसाज़ ऑयल में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का बेहतरीन मिश्रण है, और यह क्लिनिकली टेस्टेड है। इसे बनाने में पैराबंस, मिनरल ऑयल, और सिंथेटिक खुशबू का उपयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण यह नवजात शिशुओं के लिए एक सुरक्षित स्किनकेयर उत्पाद है।
इस लॉन्च के बारे में चक्रवर्ती एन.वी, बिज़नेस हेड - बेबीकेयर, हिमालया वैलनेस कंपनी ने कहा कि बेबी मसाज़ ऑयल की हिमालया इंडियन हैरिटेज़ सीरीज़ सदियों पुरानी पारंपरिक आयुर्वेदिक विधियों से प्रेरित है, जो आपके शिशु की दिनचर्या में बॉडी मसाज़ (अभ्यंगा) के महत्व पर बल देती हैं।





