प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी ओपी थाना क्षेत्र में सीसीएल बरका क्षेत्र अंतर्गत न्यू बिरसा परियोजना में बीजीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा कोयला खनन का कार्य किया जा रहा है। बीजीआर आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा भुरकुंडवा एवं रसका टोला के कई घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग इतनी हैवी थी कि विश्वनाथ मांझी, सिकंदर सोरेन, रमेश मांझी सुखलाल मांझी, बुधन मांझी का घर छतिग्रस्त हो गया। ब्लास्टिंग होते ही बड़े-बड़े पत्थर का बॉलडर उड़कर घर में गिरा,जिससे बच्चे सहित कई लोग बाल-बाल बच गए पर घर के अंदर रखे टीवी , टेबल, बक्सा, फ्रिज , पंखा आदि कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं न्यू बिरसा कोयला खनन परियोजना एवं आउटसोर्सिंग कंपनी बिजीआर क्षेत्र में सड़कों एवं पुल-पुलिया का काफी बुरा हाल है। लोग कहते हैं कि कंपनियां आने से क्षेत्र का विकास होगा पर देखने की बात है कि कई पक्की सड़कों को तोड़फोड़ कर कच्ची सड़कों में तब्दील कर दिया गया है और तो और बीजीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के वर्कशॉप और ऑफिस वाली सड़क जो भुरकुंडा से सीधे उरीमारी सयाल मुख्य सड़क को जोड़ती है।यह भी सड़क की हालत काफी जर्जर है।
मामले को लेकर दोनों टोला के ग्रामीणों के द्वारा न्यू बिरसा परियोजना के कार्य को बंद कराया गया।ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधक से मांग किया है कि घर के आमने-सामने कार्य और हैवी ब्लास्टिंग नहीं होनी चाहिए। वहीं हैवी ब्लास्टिंग के द्वारा क्षतिग्रस्त सामान का सीसीएल प्रबंधक के द्वारा जल्द मुआवजा भुगतान करने की मांग किया है।मौके पर मुख्य रूप से जुरा सोरेन , मोहन सोरेन, विश्वनाथ मांझी, तालोराम सोरेन , सिकंदर सोरेन, रमेश मांझी, सुखलाल मांझी, बुधन मांझी, मनीराम मरांडी, पिंटू हेंब्रोम, नरेश, बेसरा सुनील सोरेन, दीपक सोरेन, माइकल सोरेन, बबलू मरांडी, विशाल मरांडी, जयपाल सोरेन अविनाश सोरेन सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।





