प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला होमगार्ड जवानों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन के पूर्व उनके नाम से संबोधित उचित माध्यम द्वारा पत्र समर्पित किया है। जिसमें गृह रक्षकों की न्यायोचित मांगों को उन तक पहुंचाने के लिए पहल करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही गृह रक्षा वाहिनी होमगार्ड एक्ट में संशोधन कर थोपे गए स्वयंसेवी शब्द को हटाकर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का अनुरोध भी किया गया है।





बताया गया है कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांता कुमार व जाटव जी के नेतृत्व में पूरे भारत वर्ष में मुहिम चलाकर माननीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित पत्र जवानों द्वारा होमगार्ड एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर समर्पित किया गया। जिसके तहत हरियाणा के पंचकुला में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर राष्ट्रीय स्तर पर विचार विमर्श किया गया था। पत्र में कहा गया है कि गृह रक्षक एक गरीब और कमजोर वर्ग से आते हैं। साधन हीनता के बावजूद भी सरकार के साथ साथ प्रशासनिक निर्देश का अनुपालन कर संकट की घड़ी व विकट परिस्थितियों में साधन न होने के बावजूद स्थानीय जिला प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर निष्पक्ष ढंग से सरकार के आदेश के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यकता अनुसार देते आ रहे हैं। सरकारी एवं प्रशासनिक उपेक्षा के कारण गृह रक्षक आज तिरस्कृत जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्हें दैनिक भत्ता के अलावा न किसी प्रकार का मेडिकल सुविधा प्राप्त है और न ही पीएपी की कटौती किया जाता है। जबकि सेवानिवृत्ति के बाद किसी प्रकार की कोई प्रोत्साहन राशि व आर्थिक सहयोग निर्धारित नहीं है।





पत्र में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांता कुमार के नेतृत्व में भारतवर्ष के गृह रक्षकों के होमगार्ड एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर उठाए गए बिंदुओं पर अपने संज्ञान में लेते हुए एक नियम एक विधान होमगार्ड एक्ट में संशोधन करने की मांग भी की गई है। जिससे होमगार्ड जवानों में सरकार एवं प्रशासन के प्रति आस्था बनी रहे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला सचिव कमल कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव, भगवान साह, लखन किसकु, चंडीपद सिंह सरदार, उमेश गुप्ता, राजू ओझा रामेश्वरी कालिंदी समेत अन्य होमगार्ड जवान मौजूद