प्रतिनिधि,चन्द्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के चन्द्रपुरा फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को झारखंडी खतियान एवं भाषा संघर्ष समिति के तत्वाधान में खतियानी महाजुटान का आयोजन किया गया।खतियानी महाजुटान की अध्यक्षता मो0 तौसीफ ने की एवं संचालन राजेश कुमार महतो ने की।





बतौर मुख्य अतिथि झारखंडी खतियान एवं भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक जयराम महतो ने कहा कि हमारी झारखंडी भाषा,संस्कृति एवं पारंपरिक रीति रिवाज सबसे महान है।इसे हमें अक्षुण्र रखने की जरूरत है।ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इसे जाने और इसे सदैव बरकरार रखने का काम करें।हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हम झारखंडियों को एक और लड़ाई लड़ने की जरूरत है।खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद भी आज झारखंड के विस्थापित बेरोजगार युवकों अपने राज्य से पलायन को मजबूर हैं। हमारी सोच पर निर्भर करता है कि हमें जिंदा होना है कि मृतप्राय इसलिए सोच सकारात्मक करना होगा।झारखंडियों को अपनी भाषा संस्कृति एवं रोजगार को पुनर्जीवित करने की बडी़ चुनौती है।





उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को दोना,लेकिन कोना कभी भी मत देना।बाहरी को कोना देने का दुष्परिणाम है अनूप सिंह का बेरमो का विधायक बनना। उन्होंने कहा डीवीसी का दायित्व है कि 10 किलोमीटर के दायरे में बसे ग्रामीणों को सड़क,बिजली,पानी,चिकित्सा, विद्यालय आदि सभी सुविधाएं देना,लेकिन नहीं दिया जा रहा है।इसलिए एक बार आखिरी लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर आएंगे।ताकि डीवीसी का चिमनी हिला देंगे।ताकि हमारा नुकसान चाहे जो हो,लेकिन यहां के विस्थापितों एवं मूल वासियों को इसका फायदा जरूर मिले।





उन्होंने कहा कि कल कारखाने निर्माण के लिए हमारे पूर्वज किसान रैयतो से हजारों एकड़ अपनी खेतिहर जमीन को कल कारखानों के निर्माण के लिए औने पौने रुपए डिसमिल जमीन ले लिया गया,लेकिन उन्हें तिरस्कार के सिवा कुछ भी नहीं मिला।आज उनके बच्चों को रोजी रोटी के लिए दर- दर का ठोकर खाना पड़ रहा है। अफसरशाही खत्म करने के लिए महिलाओं को आगे आकर अधिकारियों को सीधा करने के लिए मारपीट करना होगा।





काजल कुमारी ने कहा कि आज झारखंड में महिलाओं के साथ भेद भाव किया जाता है।हमारे पूर्वजों के त्याग व बलिदान को अनदेखी कर हम विस्थापित रैयतों के हक एवं अधिकारों को छीना जा रहा है।हमें जयराम दा के नेतृत्व में झारखंड की तकदीर व तस्वीर बदलनी है।खतियानी महाजुटान को राजेश कुमार महतो, कुलदीप महतो,मो0हसन, संजय महतो आदि ने भी संबोधित किया।