प्रतिनिधि,चतरा। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग के कोलकोले गांव के कटहर टोला से पति पत्नी को 1 किलो 500 ग्राम गीला अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।





इस आशय की जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लावालौंग के कोलकोले स्थित कटहर टोला में मो0 अब्बस के घर में अवैध अफीम रखा हुआ है,जिसे किसी बाहरी व्यक्ति को बेचने वाला है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी पु०अ०नि० बमबम कुमार के साथ सशस्त्र बल एवं महिला सहायक पुलिस को शामिल कर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में मो० अम्बस के घर से एक प्लास्टिक के डब्बा में काले रंग का अर्थ ठोस अफीम जैसा पदार्थ 1.5 किलो बरामद हुआ। अफीम को मो० अम्बस एवं इनकी पत्नी आईसा खातून बेचने के लिए रखे थे। उन्होंने बताया कि विधिवत जप्ती सूची बनाकर अफीम को जप्त कर लिया गया एवं दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में लावालौंग थाना काण्ड स 30/23 दिनांक 10.06.2023 धारा 17/18/22/27 (A)/28/29/30 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।