पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।सांसद मनीष जायसवाल अगले साल जनवरी महीने में 101जोड़ों का सामूहिक विवाह कराएंगे।इस बार भाजपा के बैनर तले आयोजन होगा,जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराकर उनका गृहस्थ बसाने के साथ उनके रोज़गार सृजन की भी पहल की जाएगी।इस आयोजन को लेकर सांसद जायसवाल ने अपने कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया।
बैठक में हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व मंत्री सह बरही विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार यादव,समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी, भाजयुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, रामगढ़ भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पहली बार वर्ष 2023 में 25 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह करा चुके हैं।
सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़े आयोजन की तैयारी को लेकर कहा कि जब पहली बार हजारीबाग में 25 जोड़े का सामूहिक विवाह कराए थे। तभी हमने यह ठान लिया था कि साल दर साल इस शुभ आयोजन के हम भागीदार बनेंगे। अपने इसी संकल्प के साथ समाज के जरूरतमंद बहन, बेटियों के सम्मान के साथ उनकी विदाई करके उनके माता- पिता और परिवारजनों के आर्थिक बोझ को कम करने का एक प्रयास किया जा रहा है। जिसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों के सहयोग से सफलीभूत किया जाएगा।





