प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार यादव ने गिद्धौर थाना में 12वें प्रभारी के रूप में बुधवार को प्रभार ग्रहण किया।प्रभार ग्रहण थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल से किया।प्रभार ग्रहण के पश्चात नव पदस्थापित थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र से नशा के सौदागरों को समाप्त करना मेरी प्राथमिकता होगा।जबकि शांति बहाल करना,अपराधियो पर अंकुश लगाना मेरा पहला काम होगा।
बताया जाता है की कन्हैया कुमार यादव को थाना का प्रभार पहली बार मिला है।वैसे में इनके समक्ष काफी चुनौती भी होगी।वहीं दूसरी ओर वर्तमान थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल को भावभीनी बिदाई दिया गया।वक्ताओं ने मनोज कुमार पाल के द्वारा किये गये कार्य को भूरी भूरी प्रसंसा किया।
बताते चले की कन्हैया कुमार यादव पिपरवार से आए है।जबकि मनोज कुमार पाल को सदर थाना में तबादला किया गया है।मौके पर अवर निरीक्षक विकास सेठ,पुरुषोत्तम लागूरी,टिकवानंद भगत सहित अन्य उपस्थित थे।





